नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (यूटीएन)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे हैं। शुक्रवार को उनका विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा। इसके बाद वह समस्तीपुर पहुंचे समस्तीपुर और बेगूसराय में उनकी जनसभा है। पहले वह समस्तीपुर पहुंचे। वहां पर भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। उनको नमन किया। साथ ही इस बीच परिजनों से भी मिलें।
*आपन सब लोगन का प्रणाम करित ही‘*
पीएम मोदी ने मैथिली भाषा में लोगों को नमन किया। भाषण के शुरुआत में ही उन्होंने फिर से एक बार एनडीए सरकार के नारे लगाए। कहा कि जंगलराज को बिहार दूर रखेगा। पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के दौरान इतनी बड़ी तादात में आपका आना हम सब के लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आप सबका नमन करता हूं। इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं। कल से छठी मैय्या के महापर्व का भी शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार आपके मूड ने यह पक्का कर दिया है कि नई रफ्तार से चलेगा बिहार, तब भी आएगी एनडीए सरकार।
*एनडीए सरकार जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है’*
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है। हमलोग गरीबों की सेवा में लगे हैं। आप बताइए गरीबों को पक्का घर, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, शौचालय, नल का जल और सम्मान का जीवन जीने के लिए हर तरह की सुविधा देना क्या उनकी सेवा नहीं है? एनडीए सरकार कर्पूरी ठाकुर की विचारधार को सुशासन का आधार बनाया है। हमने गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
*लालू परिवार हमला बोला*
पीएम मोदी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि इन्होंने क्या किया है? यह मुझे आपको बताने की जरूरत नहीं है। यह लोग हजारों करोड़ के घोटाले के मामले में जमानत पर चल रहे हैं। इन्होंने तो जननायक की उपाधि भी चोरी कर ली है। लेकिन, बिहार के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन लोगों ने बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
*2005 से पहले बिहार के लोग परेशान थे: नितीश कुमार*
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार के लोग परेशान थे। शाम में निकलने से डरते थे। लालू परिवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। लालू पर तंज कसते हुए कहा कि अपने जब मुख्यमंत्री पद से हटे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद ने केवल अपने परिवार के लिए सबकुछ किया। उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है। 2005 के बाद एनडीए की सरकार बनी। इसके बाद काफी विकास हुआ। जब से हमारी सरकार बनी तब से कोई झगड़ा झंझट नहीं हुआ है। आगे बिहार में और भी ज्यादा काम होगा। जो भी कमी रहेगी, उसे पूरा किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काफी विकास हुआ। इसलिए आपलोग अपना वोट इधर-उधर मत कीजिएगा। आप लोग अपना वोट एनडीए को ही दीजिए।
*गिनाई एनडीए सरकार की उपलब्धियां*
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी सीधे जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे। यहां पर सीएम नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को फिर से बिहार आने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए बहुत काम किया। केंद्र सरकार ने बजट में विशेष आर्थिक सहायता के लिए सड़क, पुल, बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि दी। मखाना बोर्ड का गठन किया।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।


