Tuesday, October 7, 2025

National

spot_img

किराए के भवन से निजी भवन तक दिल्ली भाजपा की यात्रा

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को अपना कार्यालय मिला और इसी वर्ष दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के भी कार्यालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है।

नई दिल्ली, 29 सितम्बर 2025 (यूटीएन)। दिल्ली जनसंघ काल से भाजपा का एक गढ़ समान मानी गई है पर दिल्ली जनसंघ हो या भाजपा काल कार्यकर्ताओं के मन में पार्टी का अपना स्थाई कार्यालय ना होने की पीड़ा रही। अंततः अब 2025 में वर्तमान केन्द्रीय नेतृत्व की देश के हर प्रदेश एवं जिले में भाजपा का स्थाई कार्यालय बनवाने की नीति के अंतर्गत आज दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को अपना कार्यालय मिला और इसी वर्ष दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के भी कार्यालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है।
*दिल्ली में जनसंघ का कार्यालय*
दिल्ली में 1975 से पूर्व तक जनसंघ का कार्यालय पुरानी दिल्ली के नया बाजार से एक किराये के भवन से चलता था।
1975 के प्रारम्भ में जनसंघ कार्यालय मास्टर योगेन्द्र की देखरेख में भीड़भाड़ वाले नया बाजार कार्यालय से उठ कर अजमेरी गेट चौक (रेल्वे लाइन साइड) स्थित एक किराये के भवन की दूसरी मंजिल पर आया। इसी वर्ष सदर बाजार एवं कृष्ण नगर में भी किराये के भवनों में जनसंघ के जिला कार्यालय खुले।
1975 में देश में आपातकाल लगते ही अजमेरी गेट स्थित प्रदेश कार्यालय एवं नया बाजार, सदर बाजार एवं कृष्णा नगर जिला कार्यालयों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सील कर दिया।
1977 में जनता पार्टी सरकार आई तो कार्यालयों की सील खुल गई पर जनता पार्टी बन जाने से जनसंघ की ओपचारिक गतिविधियां रूक गईं।
6 अप्रैल 1980 को देश में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। इसी दौरान तत्कालीन कांग्रेस (ओ) के अधिकांश नेता श्री सिकंदर बख्त के साथ भाजपा में शामिल हो गये और इसी के साथ अजमेरी गेट चौक पर ही स्थित कांग्रेस (ओ) का कार्यालय दिल्ली भाजपा का प्रदेश कार्यालय बन गया और 1989 तक पार्टी यहीं से चलती थी परन्तु यहां भारी कार पार्किंग समस्या रहती थी। यह कार्यालय भी किराये का है और वर्तमान में भी पार्टी के पास ही कब्जा है। 1989 लोकसभा चुनाव से पूर्व कुछ समय दिल्ली भाजपा का कार्यालय 20 रकाबगंज रोड़ से चला।
*भाजपा का वर्तमान कार्यालय*
1989 में लोकसभा चुनाव में मदनलाल खुराना सदर बाजार से सांसद चुने गये और 1990 में उनको 14 पंत मार्ग बंगला आवंटित हुआ। मदनलाल खुराना कीर्ति नगर स्थित अपने निजी निवास पर ही रहते रहे और 14 पंत मार्ग भाजपा का दिल्ली प्रदेश कार्यालय बना दिया गया।
1993 में खुराना दिल्ली के मुख्य मंत्री बन गये तो उसके बाद यह बंगला तत्कालीन राज्य सभा सांसद प्रो. ओमप्रकाश कोहली जी को आवंटित करा लिया गया और गत लगभग 35 वर्ष से दिल्ली भाजपा कार्यालय यहीं 14 पंत मार्ग से ही चल रहा है।
1994 से 2022 के बीच दिल्ली भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली को अपना निजी कार्यालय दिलवाने के अथक प्रयास किए पर भूमी आवंटन हुआ भी तो कुछ ना कुछ समस्या आती रही और कार्यालय निर्माण नही हो पाया।
*दिल्ली भाजपा का नया कार्यालय निर्मित*
वर्तमान केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णायक हस्तक्षेप के बाद अंततः 2022-23 में दिल्ली भाजपा को कार्यालय हेतू भूमी आवंटन कार्य पूर्ण हुआ।
2023 में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने भूमी पूजन कर कार्यालय निर्माण प्रारम्भ करवाया और अंततः यह कार्यालय लगभग 2 वर्ष में आधुनिक कार्यालय सुविधाओं के साथ बन कर पूरा हुआ।
पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली भाजपा का यह कार्यालय दिल्ली के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखता है — 1980 से 2025 लगभग 45 वर्ष के इंतजार के बाद अब हमारे पास ना सिर्फ अपना प्रदेश कार्यालय है बल्कि अब हमारे सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास भी अपने निजी कार्यालय भवन है।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

International

RELATED ARTICLES