Wednesday, October 8, 2025

National

spot_img

राजस्थान के राज्यपाल ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से की मुलाकात

राज्यपाल की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने इस दौरान राष्ट्रपति से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

नई दिल्ली, 08 सितम्बर (यूटीएन)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। राज्यपाल की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने इस दौरान राष्ट्रपति से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
*प्रधानमंत्री से भी मिले राज्यपाल*
साथ ही राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य और राष्ट्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया। इस दौरान बागड़े ने मोदी को राजस्थान में अपने कार्यकाल के एक वर्ष के आलोक में प्रकाशित पुस्तक ’अभ्युदय की ओर’ की प्रति भी भेंट की। मोदी ने ’अभ्युदय की ओर’ पुस्तक का अवलोकन किया तथा उसकी सराहना की।
मोदी ने बागडे के एक वर्ष के कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके द्वारा डेयरी, सहकारिता और प्राकृतिक खेती के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बागडे को जमीन से जुड़ा आदर्श व्यक्तित्व बताया। 
राज्यपाल बागडे ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों, विशेष रूप से नैक एक्रिडिएशन के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा आदिवासी कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। राज्यपाल ने राज्य के सभी 41 जिलों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों, कल्याणकारी योजनाओं आदि के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए की गई समीक्षा बैठकों, सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरों, डेयरी, सहकारिता एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रारंभ हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी।
*बागडे की कानून और न्याय मंत्री से भेंट*
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी मुलाकात की । इस दौरान दोनों ने राष्ट्र और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें भी अपने एक वर्ष के कार्यकाल के आलोक में प्रकाशित “अभ्युदय की ओर” पुस्तक की प्रति भी भेंट की।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

International

RELATED ARTICLES