Monday, September 1, 2025

National

spot_img

रामलीला का हर चरित्र हमें जीवन जीने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

पहली बार मंचन से जुड़ी सारी अनुमतियों के लिए जिला स्तर पर डीएम की अगुवाई में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है, सिक्यॉरिटी की रकम को 20 रुपये वर्गमीटर से घटाकर 15 रुपये वर्गमीटर कर दिया गया है।

नई दिल्ली, 31 अगस्त  2025  (यूटीएन)। राजधानी में रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में होने वाली कई रामलीलाओं के लिए भूमि पूजन समारोह किया गया। लाल किला मैदान में होने वाली दिल्ली की सुप्रसिद्ध रामलीलाओं में शुमार लवकुश रामलीला और धार्मिक लीला कमेटी के भूमि पूजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक राजनेताओं, अभिनेताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रामलीला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है। इसका हर चरित्र हमें जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य की स्थापना का अर्थ है न्यायपूर्ण, पारदर्शी और जनता के हित में शासन का होना।
उन्होंने कहा कि मुझे प्रभु राम ने जिम्मेदारी दी है कि दिल्ली को रामराज्य के मार्ग पर बढ़ाऊं। हाल ही में उन पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने पूजन समारोह में मौजूद लोगों से कहा कि प्रभु राम का आशीर्वाद और आप सभी का स्नेह मुझे हमेशा सुरक्षित और मजबूत बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि इस साल की रामलीलाएं पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होंगी। पहली बार मंचन से जुड़ी सारी अनुमतियों के लिए जिला स्तर पर डीएम की अगुवाई में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। सिक्यॉरिटी की रकम को 20 रुपये वर्गमीटर से घटाकर 15 रुपये वर्गमीटर कर दिया गया है। रामलीला मंचन के साथ बनने वाले मनोरंजन स्थलों का एरिया, कुल एरिया का 40 फीसदी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अब रामलीला मंचन के साथ-साथ डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, ताकि यह उत्सव और भी जीवंत बने। मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता ने लवकुश रामलीला के भूमि पूजन के अवसर पर अपने संबोधन में कहालव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए है। यह न केवल प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करती है, बल्कि सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि रामलीलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए सभी परमिशन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। लवकुश रामलीला कमिटी एवं दिल्ली रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि यह परंपरागत भूमि पूजन मुख्य रामलीला आयोजन से लगभग एक महीने पहले किया जाता है।
वहीं धार्मिक लीला कमिटी के महासचिव धीरज धर गुप्ता ने रामलीला की सामाजिक और सांस्कृतिक जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर वृंदावन, मथुरा और दिल्ली के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई। कमेटी अध्यक्ष अर्जुन कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का पटका, स्मृति-चिन्ह और शक्ति का प्रतीक गदा भेंटकर सम्मान किया। देश में पहली बार रामलीला को हाईटेक बनाने वाले एवं अत्याधुनिक तकनीक अपनाने वाले लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष का भव्य रामलीला मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर  तक आयोजित होगा तथा दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा।
अपने संबोधन में अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीलाओं के लिए पुलिस लाइसेंस प्रक्रिया समाप्त करना और डीडीए द्वारा मेले हेतु 25–40% ग्राउंड का आवंटन, कलाकारों और आयोजकों के लिए बड़ी राहत है।उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। लगभग 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जाएगा।
इस बार बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म कलाकार मंचन करेंगे। कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज , योगेंद्र चंदोलिया , प्रवीण खंडेलवाल,दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक अशोक गोयल देवरहा , अनिल शर्मा ,पुरंदीप सिंह साहनी,  एवं पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धार्मिक लीला कमेटी ने भी किया भूमिपूजन
वहीं धार्मिक लीला कमेटी दशहरा के अवसर पर माधवदास पार्क, लालकिला मैदान (पुरानी लाजपत राय मार्केट के सामने) में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रामलीला मंचन कराने के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी, मुख्तार अब्बास नकवी व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल व बांसुरी स्वराज, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महापौर राजा इकबाल सिंह, विधायक पुनरदीप सिंह साहनी, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह साहनी, पूर्व पार्षद अशोक जैन के अलावा फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह (रामलीला में हनुमान जी की भूमिका निभाएंगे), समेत बड़ी संख्या में अनेक नेताओं ने भगवान राम के दरबार की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता एवं सचिव प्रदीप शरण ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि कमेटी ने रामलीला मंचन करते हुए 101 वर्ष गए हैं। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि रामलीला मंचन कराना एक सराहनी कदम है। रामलीला मंचन देखकर हमें भगवान राम के जीवन से प्ररेणा मिलती है और हम उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने घर, परिवार, इलाके एवं देश का कल्याण करने का प्रयास करते है। इसके अलावा अपने माता-पिता का सम्मान और बच्चों को प्यार करने मंत्र मिलता है। वहीं युवा पीढ़ी देश की संस्कृति से रूबरू होती है और उसे अपना लक्ष्य तय करने और उसे प्राप्त करने में मदद मिलती है। रामलीला मंचन से बुराइयों से दूरी बनती है और सत्य के मार्ग पर चलने मन करता है।
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।

International

RELATED ARTICLES