बड़ौत,27 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया कि 27 अप्रैल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना जाएगा। 29 अप्रैल को भाजपा कार्यालय बागपत में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल हेतु जनजागरण अभियान पर कार्यशाला होगी। जिसमें क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में आकर वक्फ संशोधन कानून 2025 के उद्देश्य और प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने सभी मंडल अध्यक्षों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। हमले में मृत लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस दौरान मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सोशल मीडिया के संयोजक दिपेश तोमर, जिला कोषाध्यक्ष नितिन जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रविन्द्र आर्य, नगर अध्यक्ष चिराग जैन, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, दिनेश प्रधान, सोनू यादव, सुनील तोमर, सुधीर त्यागी, डॉ देवेन्द्र खौखर, मास्टर अमित चंदैल आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |