मथुरा, 23 नवंबर 2025 (यूटीएन)। कोहरे और धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी करना शुरू कर दिया है। पुणे से निजामुद्दीन दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 01491 फेस्टिवल स्पेशल 5 घंटे 21 मिनट देरी से पहुंची। फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन संख्या 12137 पंजाब मेल 6 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 11842 गीता जयंती एक घंटे देरी, ट्रेन संख्या 20423 पाताल कोट 24 मिनट, हैदराबाद से निजामुद्दीन तक जाने वाली ट्रेन संख्या 12721 दक्षिण सुपरफास्ट 20 मिनट देरी से जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 5 से 6 घंटे लेट पहुंचीं तो कई 15 से 20 मिनट की देरी से स्टेशन आईं। इस दौरान स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंड में परेशानियां उठानी पड़ीं। पूर्वांचल की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंचीं। इधर कोहरे के कारण रेलवे ने 24 गाड़ियों को निरस्त किया है।
इसमें लखनऊ इंटरसिटी भी शामिल है। इंटरसिटी से रोजाना सैकड़ों लोग दफ्तर या रोजमर्रा के कामों पर जाते थे। रेलवे ने इस ट्रेन को निरस्त कर कोई विकल्प रेल यात्रियों को नहीं दिया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों उठानी पड़ सकती है। जिन लोगों ने एमएसटी बनवाई है, वे किसी ट्रेन से आगरा से लखनऊ तक का सफर कर सकेंगे।


