जालौन, 25 जनवरी 2026 (यूटीएन)। झांसी रोड स्थित भारतीयम एजुकेशन सेंटर के लिए यह वर्ष गौरवपूर्ण रहा, जहां अध्ययनरत 19 मेधावी छात्र-छात्राओं का यूपी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने संस्थान में कंप्यूटर लैब बनवाने का आश्वासन भी दिया। संस्थान के प्रबंधक विनीत कुमार बबेले एवं प्रधानाचार्या प्रतिमा बबेले ने बताया कि इस वर्ष कुल 32 छात्रों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें से 19 छात्रों ने सफलता अर्जित की है। चयनित छात्रों में कान्हा पटेल, अभ्यांश गौतम, आराध्या राजपूत, आराध्या गुप्ता, चर्चित राजपूत, दिव्यांश दुबे, अंश बाबू, ऋषि खेवरिया, आयुष बाबू, प्रखर राजपूत, हनी राय, रुद्रांश सिजारिया, अक्षज प्रकाश, आयुष्मान, युग प्रकाश, अक्षांश, आदर्श पटेल, कशिश राजपूत एवं कृष्णा सिंह शामिल हैं, जिन्होंने कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर शिक्षक विजय, आशुतोष, सुषमा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता, (विष्णु चंसोलिया)।


