Thursday, April 24, 2025

National

spot_img

अवध क्षेत्र में बदला मौसम, बारिश और ओलों से हुई बरसात

ऐसे में ज्यादा बारिश पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

अयोध्या, 20 मार्च 2025 (यूटीएन)। सोमवार की सुबह अयोध्या में बारिश के साथ ओले भी गिरे। कुछ ही देर में जमीन पर ओलों की परत बिछ गई। ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गईं। हालांकि थोड़ी देर बाद बारिश बंद हो गई। फसलों को कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका नहीं है। अगर आगे और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान जरूर होगा। फिलहाल मौसम साफ हो गया है, धूप निकली है। मौसम साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि फसलें पककर खेतों में खड़ी हैं।
अब वह कटने के लिए तैयार है। ऐसे में ज्यादा बारिश पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है। बाराबंकी में भी सोमवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। यहां भी बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि अभी इतनी बारिश नहीं हुई है कि फसलों को नुकसान पहुंचे। अगर भविष्य में और बारिश हुई तो फसलों को नुकसान होगा, इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता।

International

RELATED ARTICLES