Thursday, July 17, 2025

National

spot_img

भूमि कब्जे के आरोप में बीडीसी सदस्य को 3 लाख जुर्माने का नोटिस, दिया साजिश करार

क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के साथ-साथ भाकियू अंबावत गुट के जिला उपाध्यक्ष हैं और न तो अपने गांव में और न ही पूरे प्रदेश में उन्होंने किसी भूमि पर अवैध कब्जा किया है।

खेकड़ा,17 जुलाई 2025 (यूटीएन)। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत गुट) के जिला उपाध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव गुर्जर पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप के चलते तहसील प्रशासन ने उन पर 3 लाख जुर्माने का नोटिस जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि, ग्राम गोठरा स्थित खसरा संख्या 292 की 112 वर्ग गज भूमि पर गौरव गुर्जर ने कब्जा किया है, जो सरकारी रिकॉर्ड में ग्राम समाज की जमीन के रूप में दर्ज है। नोटिस में उनसे जुर्माने की राशि जल्द जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरी ओर गौरव गुर्जर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि, वह क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के साथ-साथ भाकियू अंबावत गुट के जिला उपाध्यक्ष हैं और न तो अपने गांव में और न ही पूरे प्रदेश में उन्होंने किसी भूमि पर अवैध कब्जा किया है।

उन्होंने प्रशासन पर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को लिखित जवाब भी सौंपा है, जिसमें कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि, यदि जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैंं।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES