दुद्धी/सोनभद्र,14 जुलाई 2025 (यूटीएन)। थाना दुद्धी अंतर्गत क्राइम नंबर- 140 सन् 2025 धारा- 376, 596 आईपीसी थाना दुद्धी जनपद- सोनभद्र में दर्ज हुआ। गौरतलब है कि अपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी के विरुद्ध न्यायालय के दिए गए आदेश क्रम में आज दोपहर 12:00 दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ राजा सिंह पुत्र स्वर्गीय घमडी सिंह वार्ड नंबर 2 के घर पर दबिश दिया गया। जहां मौके से शिवा सिंह पुत्र स्वर्गीय घमडी सिंह वार्ड नंबर 2 मिला जिसे गिरफ्तार किया गया वह भी मुकदमे में वांछित है, वहीं राजा सिंह मौके से फरार मिला। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 की कार्यवाही करते हुए, 50000 रूपए की चल संपत्ति को कुर्क करते हुए अदालती नोटिस चस्पा किया गया।
उत्तर प्रदेश सुबे में लगातार अपराधियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही योगी सरकार की पुलिस द्वारा किया जा रहा है, आपरेशन लगड़ा, आपरेशन बुलडोजर जैसी कार्यवाही से उत्तर प्रदेश में अमन चैन का वातावरण तैयार हो रहा है, सामान्य तौर पर साधारण जनता और व्यापारीयो का विश्वास पुलिस पर बड़ा है, इसी के अर्न्तगत सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन पर प्रभारी निरिक्षक थाना दुद्धी मनोज कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ दुष्कर्म के आरोपी राजा सिंह निवासी दुद्धी वार्ड न -2 का घर सामान के साथ किया कुर्क।
कुर्की के दौरान आस पास के रहने वाले अपने छतो से हो रही कार्यवाही को देख रहे थे। पास पड़ोस के लोग हुई कार्यवाही की सराहना कर रहे थे। दुष्कर्म के आरोपी राजा का खौप चरम पर था।बाईक चोरी, अपहरण, फिरौती, रंगदारी इसका पेशा था दुद्धी के एक सफेद पोश का हाथ इसके साथ था। जिसकी चर्चा भी जोरो पर थी।पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्रीय व्यापारीयो ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा किया। सुत्रों के मुताबीक राजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टिमों का गठन कर लिया गया है जल्द ही राजा की गिरिफ्तारी हो सकती है। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, राधेश्याम, कांस्टेबल सर्वेश सिंह अशोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।