Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

6 साल के प्रेम प्रसंग को अलग बिरादरी बताकर बेटी को मौत के घाट उतारा

दो अलग जातियों की प्रैमिका और प्रेमी के शादी करने की जिद न छोडने पर 21 साल की एक लड़की की उसके माता-पिता और भाई ने हत्या कर दी

बागपत, 19 जून 2025 (यूटीएन)। दो अलग जातियों की प्रैमिका और प्रेमी के शादी करने की जिद न छोडने पर 21 साल की एक लड़की की उसके माता-पिता और भाई ने हत्या कर दी तथा बाद में आधी रात में ही पिता और भाई शव कंधे पर लादकर तीन किमी दूर यमुना किनारे तक ले गए, जहां शव को जलाया और फिर तमाम सबूत मिटाने की गरज से अस्थियां व राख भी यमुना की धार में बहा दिये।

गत दिवस सुबह जब लड़की के प्रेमी ने उसे फोन किया, तो वह स्विच ऑफ था। इस पर उसको शक हुआ उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पिता और मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। दोनों ने जुर्म कबूल लिया है। भाई और बुआ फरार हैं। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव की है।डेढ़ साल से शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका बता दें कि, लुहारी गांव का रहने वाला संजीव किसान है।

परिवार में पत्नी बबीता और बेटी तनु, शालू, शिवानी व बेटा रवि और अमन हैं। शिवानी (21) का मोहल्ले के अंकित प्रजापति के साथ 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के मकान एक ही मोहल्ले में दो घरों के फासले पर हैं। पता चला कि,शिवानी अंकित से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन दूसरी जाति का हवाला देते हुए उसके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इस बात की जानकारी मोहल्ले व गांव के लोगों को भी लग गई थी।

शिवानी के परिजनों ने मंगलवार रात 11 बजे गला घोंटकर उसे मार डाला। प्रेमी अंकित प्रजापति ने बताया-कि, पड़ोस की शिवानी कश्यप के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों पिछले डेढ़ साल से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले शिवानी के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया, तो उन्होंने शिवानी का घर से निकलना बंद कर दिया तथा वे उसकी पिटाई करने लगे, लेकिन शिवानी फिर भी शादी की जिद पर अड़ी रही।

मंगलवार रात परिवार वालों ने घर में शिवानी की गला घोटकर हत्या कर दी। उसके शव को रात में यमुना किनारे ले जाकर जला दिया और उसकी राख को यमुना में बहा दिया। बुधवार की सुबह शिवानी का मोबाइल फोन बंद मिलने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गांव जाकर जांच पड़ताल की, तो पुलिस ने मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू और मां बबीता से पूछताछ की। तब उन्होंने हत्या कर शव जलाने की जानकारी दी। इसमें शिवानी के प्रेमी अंकित ने मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू, मां बबीता, भाई रवि, बुआ की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES