Sunday, June 29, 2025

National

spot_img

निषाद पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के घर से 25 लाख की हुई चोरी

सोनभद्र,31 मई 2025 (यूटीएन)। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र निषाद के घर चोरी हुई है। जितेंद्र निषाद पार्टी कार्य से लखनऊ गए थे। वे 30 मई की रात करीब 12 बजे घर लौटे। घर का मुख्य द्वार खोलने के बाद अंदर का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखा तो सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

चोपन थाने के उप निरीक्षक उमाशंकर यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों ने करीब 25 लाख रुपए के जेवरात और नगदी चुराई है। पीड़ित ने बताया कि वे एक दिन के लिए लखनऊ गए थे। उन्होंने किसी को चाबी नहीं दी थी। पत्नी और बच्चों को रास्ते में ननिहाल छोड़ दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

सोनभद्र,ब्यूरो चीफ-(मुजाहिद आलम)।

International

RELATED ARTICLES