Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

अपने ही दूल्हे को मरवाने वाली कातिल दुल्हनिया: दीदी के देवर से ब्याह,15 दिन का प्लान और 2 लाख में जान का सौदा

औरैया,26 मार्च 2025 (यूटीएन)। उत्तर प्रदेश में सौरभ हत्याकांड के बाद एक और ऐसी ही मिलती जुलती खबर औरैया से है। यहां प्रेमी के साथ जीवन गुजारने के लिए नई नवेली दुल्हन ने शादी के महज 15 दिन में ही अपने दूल्हे की हत्या करवा दी। दुल्हन को मुंह दिखाई में जो पैसे मिले थे,उसी पैसे से दूल्हे की जान का सौदा कर दिया। हत्याकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने‌ गिरफ्तार कर लिया हैं। कातिल दुल्हनिया ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि 19 मार्च को मैनपुरी जिले के भोगांव के कारोबारी 24 वर्षीय दिलीप कुमार पर कन्नौज जिले के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया था।
शूटरों ने दिलीप कुमार के साथ मारपीट भी की और सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। इसके बाद दिलीप कुमार को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दिलीप कुमार को अस्पताल पहुंचाया। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप कुमार की मौत हो गई। दिलीप कुमार की हत्या की साजिश उसकी पत्नी प्रगति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। नई नवेली दुल्हन बनी प्रगति को मुंह दिखाई में काफी पैसे मिले थे। उन्हीं पैसों से प्रगति ने भाड़े के शूटर हायर किए और सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। दिलीप कुमार के हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा।
यहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा और स्वाट प्रभारी राजीव कुमार ने प्रगति को गिरफ्तार किया। वहां से फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग यादव और अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा,बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस पूछताछ में प्रगति ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी। इस शादी से वह नाखुश थी, इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने की ठानी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए थे,मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये शूटरों को बतौर एडवांस दिया। फिर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बाकी के पैसे हत्या के बाद दिए जाने थे,लेकिन उससे पहले ही वो पकड़ी गई। पुलिस के मुताबिक प्रगति,अनुराग और शूटरों के बीच व्हाट्सएप कॉल पर बात होती थी। प्रगति ने दिलीप कुमार की लोकेशन पूछकर प्रेमी को बताई। इसके बाद प्रेमी ने शूटरों को यह जानकारी दी।
पीछा करने के दौरान अनुराग पुलिस के लगाए गए कैमरे में कैद हो गया। वहीं ढाबा के पास ठहरे दिलीप कुमार को नहर में गिरी कार को निकलवाने के बहाने साथ ले जाने के दौरान शूटर सीसीटीवी कैमरे में आ गए।
कैमरों से मिली फुटेज से गुत्थी सुलझी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। बाकी के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।मामला लव ट्रिएंगल का है। प्रेमी की खातिर दुल्हन ने दूल्हे को मरवा डाला। आरोपियों ने साजिश की बात पूछताछ में कबूल कर ली है।

International

RELATED ARTICLES