खेकडा, 12 मार्च 2025 (यूटीएन)। थाना पुलिस व स्वाट बागपत की संयुक्त टीम को उस समय बडी और प्रशंसनीय सफलता हाथ लगी,जब चैकिंग के दौरान एक बडे अन्तर्राज्यीय टावर चोर गिरोह के 9 अभियुक्तों को बाद मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत के14 आरआरयू, 5 आरआरयू कवर , 8 बेसबैण्ड प्लेट , 36 बेसबैण्ड फैन सहित 1 शिकन्जा धातु लोहा , 2 ब्लेड, 2 चाबी व 1 पाना धातु लोहा व 2 अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 2 जिंदा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक गाडी मारुति अर्टिका ,बिना नम्बर प्लेट वाली मारुति आर्टिका भी बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बागपत पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना खेकडा पुलिस एवं स्वाट बागपत की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय टावर चोर गिरोह के 9 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्त घायल भी हुए।
खेकड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र व स्वाट टीम के सूर्य दीप सिंह के नेतृत्व में की गई सफल कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों में फैसल उर्फ शानू पुत्र इरशाद निवासी अशोक विहार थाना लोनी,अमन पुत्र शाहबुद्दीन निवासी अशोक विहार थाना लोनी घायल अवस्था में हैं, जबकि सूरज पुत्र रामजीवन सिंह निवासी शालीमार गार्डन थाना साहिवाबाद,शिवम पुत्र सन्तोष निवासी शालीमार गार्डन थाना साहिबाबाद,
साकिर पुत्र दिलशाद अशोक विहार थाना लोनी,
शाहरुख पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम पाली थाना कोतवाली बागपत इकरामुद्दीन उर्फ रामू पुत्र कल निवासी पतला जारण थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद, फरमान पुत्र जाकिर अली निवासी अशोक विहार थाना लोनी व साजिद पुत्र इकवाल अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, उन्होंने जनपद बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर व दिल्ली में अलग-अलग मोबाईल टावरों से चोरी की घटनाएं कारित की हैंं।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |