Sunday, February 8, 2026

National

spot_img

होली गेट पर टप्पेबाजों ने महिला को नशीली रुमाल सुंघाकर गहने-नकदी लूटे

मथुरा,04 फरवरी 2026 (UTN)। आरोपियों के साथ करीब 15 वर्षीय एक बच्चा भी मौजूद था, जिससे महिला को उन पर कोई संदेह नहीं हुआ। बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला का भरोसा जीता और उन्हें सफेद रुमाल में लिपटा नशीला पदार्थ सुंघा दिया। नशीले प्रभाव से महिला कुछ ही क्षणों में बेसुध हो गईं। इसके बाद टप्पेबाज महिला को रिक्शे में बैठकर होली गेट से नए बस अड्डे की ओर ले गए। रास्ते में उन्होंने महिला के कानों के सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी और लगभग दो हजार रुपये नकद निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। होली गेट इलाके में टप्पेबाजों ने एक महिला को नशीला रुमाल सुंघाकर उसके सोने के गहने और नकदी लूट ली।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। जनरलगंज क्षेत्र निवासी पीड़िता अनीता अग्रवाल किसी काम से आर्य समाज रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों ने उनसे बातचीत शुरू की।  घटना के समय पीड़िता के साथ उनका नाम भी मौजूद था, जो इस पूरी घटना से सदमे में है। होश में आने के बाद पीड़िता ने बंगाली घाट चौकी पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है और टप्पेबाज गिरोह की तलाश तेज कर दी गई है। शहर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। शहरवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और टप्पेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।

International

RELATED ARTICLES