Sunday, February 8, 2026

National

spot_img

इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई चोरी, महिला का पर्स चोरों ने उड़ाया

उरई, 01 फ़रवरी 2026 (यूटीएन)। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम्पत्ति कानपुर जाने के लिए सवार हो रहे थे। तभी उनके बैग से पर्स चोरी हो गया। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने जी आर पी थाने में दर्ज कराई। बता दें कि शुक्रवार की सुबह 7:59 बजे झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई। तभी हनुमान चबूतरा राजेंद्र नगर उरई निवासी रणजीत सिंह अपनी पत्नी ओम लता सिंह के साथ ट्रेन के कोच डी1 में उनका सीट नंबर 9798 पर रिजर्वेशन था। जैसे वह ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। कुछ दूरी जाने पर ओम लता सिंह ने अपने बैग की चेन खुली देखी। अभी उन्होंने देखा कि बैग में रखा पर्स गायब था।

लेकिन तब तक ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी। शाम को है कानपुर से जब वापस आए तब उन्होंने जीआरपी थाने पहुंचकर पर्स चोरी की तहरीर दी। जी आर पी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि रणजीत सिंह अपनी पत्नी ओम लता सिंह के साथ रिश्तेदारी में कानपुर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि पर्स में ₹2000 नगद आधार कार्ड पैन कार्ड कुछ और सामान था। उन्होंने बताया कि वह मॉर्निंग स्टार स्कूल में शिक्षक है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सवार होते वक्त पर्स चोरी गया। क्योंकि ट्रेन में चढ़ते समय दो महिलाएं उनकी पत्नी के बहुत ही नजदीक थी। इसके बाद वह ट्रेन में नजर नहींआई। शायद घटना को अंजाम उन्ही महिलाओं ने दियाहै। थानाअध्यक्ष ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराया है। जल्द ही चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे। वही झांसी कानपुर रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री दहशतमें है।

आए दिन चोरी की घटना होना खास तौर पर महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के आते-जाते वक्त सुरक्षा बल के जवान प्लेटफार्म पर नजर नहीं आते। खासतौर से जी आर पी के जवान प्लेटफॉर्म ड्यूटी लगने पर भी ट्रेनों को अटेंड नहीं करते हैं। जिसके वजह से लगातार यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पिछले दिनों झांसी मंडल से आए जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक सलीम खान ने ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जवानों को सतर्क किया था। इसके बाद एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने थाने के वार्षिकनिरीक्षण के दौरान भी ट्रेनो में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कहा था। इसके बावजूद भी लगातार लापरवाही से यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं हो रही है। इस बारे में थाना अध्यक्ष नागेन्द्र सरोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

जालौन,संवाददाता, (विष्णु चंसोलिया)।

International

RELATED ARTICLES