Monday, September 1, 2025

National

spot_img

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर टेंपो सहचालक गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल में भर्ती, अज्ञात वाहन चालक फरार

खेकड़ा, 24 जुलाई 2025 (यूटीएन)। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो के सहचालक को टक्कर मार दी। हादसे में सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह एक टेंपो गाजियाबाद से हरियाणा की ओर जा रहा था। टेंपो में मैनपुरी निवासी 21 वर्षीय प्रवीण कुमार सहचालक के रूप में सवार था।इस बीच खेकड़ा क्षेत्र में वाहन के पहियों की हवा चेक करने के लिए चालक ने टेंपो रोका। इसी दौरान प्रवीण और चालक टेंपो के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने प्रवीण को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES