नई दिल्ली, 03 जून 2025 (यूटीएन)। असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए बुलाया था। इस संबंध में उन्होंने पोस्ट कर बताया, मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने प्रधानमंत्री को बताया कि असम और आस-पास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आई है। और इससे कई लोगों की जान पर असर पड़ा है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने आगे कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की भी जानकारी दी, जिस पर पीएम मोदी ने चिंता जाहिर की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

पीएम मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से भी बात कर स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई यह पहल एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपदा के समय केंद्र और राज्य एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर बात की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा , सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात की।
पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर बात की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा , सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात की। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया। इससे पहले, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश पर गहरी चिंता जताई थी। जे.पी. नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं। मैंने भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी से आग्रह करता हूं कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें।