नई दिल्ली, 26 मार्च 2025 (यूटीएन)। केंद्र शासित राज्य दिल्ली में आज विधानसभा बजट सत्र खत्म होने के बाद बड़ा प्राशसनिक फेरबदल किया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के 28 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर एलजी ने दिल्ली पुलिस में वर्तमान में तैनात 28 आईपीएस/दानिप्स अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में एलजी ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अनुसार, 28 आईपीएस भारतीय पुलिस सेवा और दानिप्स दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है।
तबादला किए गए अधिकारी वर्तमान में दिल्ली पुलिस में तैनात थे। बता दें कि दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप दमन और दीव पुलिस सेवा एक पुलिस सेवा है। जो मुख्य रूप से भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिसिंग से संबंधित है। आईपीएस के विपरीत जो एक अखिल भारतीय सेवा है। इनकी नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एक अलग परीक्षा के माध्यम से की जाती है। ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार कई पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन भी हुआ है। 2011 बैच के आईपीएस देवतोष कुमार सुरेन्द्र सिंह डीसीपी से एडिनशल सीपी बनाए गए हैं,एसीपी पीयूष जैन को भी पदोन्नति मिली है।
पीयूष जैन एडिशनल डीसीपी वेस्ट बनाए गए हैं,एसीपी मनोज कुमार मीना को प्रमोशन के साथ एडिशनल डीसीपी बनाया गया है, एसीपी रिद्धिमा सेठ को प्रमोशन के साथ एडिशनल डीसीपी बनाया गया है,प्रशांत चौधरी एसीपी से अब एडिशनल डीसीपी बनाए गए हैं, पटेल नीरव कुमार एसीपी से एडिशनल डीसीपी बनाए गए हैं। नूपुर प्रसाद को एडिशनल सीपी से ज्वाइंट सीपी बनाया गया है।
*इन्हें मिली ये जिम्मेदारी*
बी शंकर जैसवाल को ज्वाइंट सीपी सेंट्रल रेंज बनाया गया है, परमादित्य को ज्वाइंट सीपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया है, विक्रमजीत सिंह को ज्वाइंट सीपी सिक्यूरिटी बनाया गया है, शरत कुमार सिन्हा को एडिशनल सीपी सामान्य प्रशासन बनाया गया है और अकांशा यादव को डीसीपी सिक्यूरिटी बनाया गया है।