Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

रात में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन बेखबर

अवैध खनन से शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कें खराब कर गड्ढों में तब्दील कर रहे हैं।

खेकड़ा,23 मार्च 2025 (यूटीएन)। क्षेत्र के डूंडाहेड़ा, सुभानपुर और बड़ागांव के जंगलों में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर चल रहा है। दिन ढलते ही बड़ी-बड़ी मशीनें खेतों में उतर जाती हैं और पूरी रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी निकालने में जुटे रहते हैं। इस अवैध खनन से शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कें खराब कर गड्ढों में तब्दील कर रहे हैं।
*सड़क हादसों का कारण बन रहा अवैध खनन*
रातभर धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन न केवल सड़कों की हालत खराब कर रहे हैं, बल्कि आए दिन बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध खनन हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। 
किसान हरेंद्र सिंह, राजबीर, मुकेश, देव सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से रात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, यदि इस पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
*प्रशासन की जिम्मेदारी*
अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को सख्ती दिखानी होगी। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो इससे सरकारी राजस्व का नुकसान तो होगा ही, साथ ही सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द इस दिशा में कार्रवाई करेगा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES