Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हिंसा, महायज्ञ के दौरान मचा बवाल

फायरिंग और पथराव में तीन घायल: कुरुक्षेत्र में हो रहा यह महायज्ञ उनका 102वां आयोजन था, इस महायज्ञ में कई बड़े नेता भी शामिल हुए हैं, पुलिस ने फायरिंग करने वाले सुरक्षाकर्मियों की पहचान कर ली है और उन्हें हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है।

हरियाणा, 22 मार्च 2025 (यूटीएन)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान हिंसा भड़क उठी। केशव पार्क में हो रहे इस आयोजन में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जब विवाद के बाद फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह महायज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था और इसे 27 मार्च तक जारी रखने की योजना थी। इस आयोजन में 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं और हर दिन 1,00,000 आहुतियां दी जा रही थीं।

महायज्ञ के सूत्रधार हरिओम दास जिन्हें ‘यज्ञ सम्राट’ कहा जाता है, अब तक देशभर में 101 महायज्ञ आयोजित कर चुके हैं। उनका लक्ष्य पूरे भारत में 108 महायज्ञ आयोजित करना है। कुरुक्षेत्र में हो रहा यह महायज्ञ उनका 102वां आयोजन था। इस महायज्ञ में कई बड़े नेता भी शामिल हुए हैं। इनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा प्रमुख हैं। कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ युवकों ने बासी खाना परोसे जाने की शिकायत की थी।

इसी बात पर आयोजकों से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आयोजक स्वामी हरिओम दास के निजी सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले सुरक्षाकर्मियों की पहचान कर ली है और उन्हें हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र में हुई इस तरह की हिंसा ने आयोजन की गरिमा को धूमिल किया है और प्रशासन अब इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। घटना के बाद एक जाति विशेष के लोगों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने यज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है, हालांकि माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

International

RELATED ARTICLES