मथुरा, 16 मार्च 2025 (यूटीएन)। वृंदावन यमुना कुंडों में अलग-अलग घटनाओं में 9 लोग यमुना नदी में डूब गए। इनमें से 3 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 5 लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया। एक की तलाश जारी है। दूसरी घटना चामुंडा घाट पर हुई जहां हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी अनमोल शर्मा 23 पुत्र अश्विनी शर्मा वृंदावन में एक आश्रम में दो माह से रह रहे थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस के गोताखोरों ने उसके शव को बरामद कर लिया है।
होली का पर्व कई परिवारों के लिए मुसीबत बनकर आया। रंगों का उल्लास अचानक आई सूचना के बाद फीका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बढ़ेरा भिंड निवासी हर्षित कतारे पुत्र संतोष अपने दोस्त सत्यम पाराशर पुत्र सुनील पाराशर के साथ होली पर वृंदावन आए थे। दोनों ही दावानल कुंड में स्नान कर रहे थे, तभी वह गहरे पानी में चले गए। सत्यम को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि हर्षित का पता नहीं चला। शनिवार को हर्षित का शव मिला। शव देखते ही परिजन में कोहराम मच गया।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t