Thursday, July 31, 2025

National

spot_img

दिल्ली से बड़ौत के लिए चलेंगी 3 डीटीसी बसें, सांसद ने उठाई थी मांग

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मात्र 20 किमी दूरी पर स्थित है, फिर भी बागपत जिले की जनता को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य जिलों की तुलना में पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है।

बागपत, 25 जुलाई 2025 (यूटीएन)। दिल्ली आईएसबीटी से बड़ौत के लिए डीटीसी की 3 बसें चलेंगी। बागपत सांसद राजकुमार सांगवान की मांग पर दिल्ली सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस सम्बंध में सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण, जीएनसीटी, दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हर बस के दिन में छह फेरे रहेंगे। अधिकारियों से टाइम टेबल बनाने को कहा गया है।

बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनको बताया था कि, उनका संसदीय क्षेत्र बागपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर के अंतर्गत लगभग 15 लाख की सघन आबादी वाला जिला है,जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मात्र 20 किमी दूरी पर स्थित है, फिर भी बागपत जिले की जनता को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य जिलों की तुलना में पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उन्हें बताया गया था कि, बागपत और आसपास के स्थानों से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन दिल्ली आते-जाते हैं, परंतु वर्तमान में दिल्ली परिवहन निगम की बसों की सेवा इस क्षेत्र में संचालन नहीं होने से स्थानीय नागरिकों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते नागरिक अवैध और असुरक्षित निजी वाहनों पर निर्भर रहने को मजबूर है जिसका समाधान करना आवश्यक है।

सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया था कि 15 साल पूर्व तक बागपत से दिल्ली के मध्य दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा संचालित होती थी,परंतु किसी कारणवश इन बस सेवाओं को स्थगित कर दिया गया,जिससे बागपत क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था विपरीत रूप से प्रभावित हुई है। सांसद की मांग पर दिल्ली सरकार ने 3 बसें आईएसबीटी से बड़ौत तक चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हर बस के एक दिन में छह फेरे रहेंगे। इस तरह से तीन बसों के रोजाना 18 फेरे हो जायेंगे। इन बसों के चलने से बड़ौत से रोज़ाना दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES