बिनौली, 06 मई 2023 (यूटीएन)। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में सत्संग माह का भंडारा धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसमें यूपी सहित उत्तराखंड व दिल्ली आदि से भी
लाखों श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है, जिसके मद्देनजर जिम्मेदार सेवादारों ने तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। सेवादार महेंद्र इंसा व रामकुमार इंसा ने बताया कि।
आयोजन में आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था, आ श्रम की सफाई, साध पेयजल, डेकोरेशन, लंगर, केंटीन आदि की बेहतर व्यवस्था हेतु डयूटी लगा दी गई है। सभी समितियों के सेवादार आश्रम में पहुंचकर अपनी अपनी सेवा में जुट गए हैं। डेकोरेशन समिति के सेवादारों द्वारा जगह
जगह मार्गो को रंग बिरंगी लडियों व झंडियों से सजाया जा रहा है। सफाई समिति के सेवादारों द्वारा समस्त आश्रम को सफाई अभियान चलाकर चका चक कर दिया गया है।वहीं लंगर समिति के सेवादार श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था में लग गए हैं।