[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




आगामी चुनाव का शंखनाद है यह तिरंगा यात्रा -रंजीत उप्पल

जींद में होने जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होने जा रहे तिरंगा यात्रा (रोड शो) का हिस्सा बनने के लिए आम आदमी पार्टी  पंचकूला के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जींद की  और रवाना हुए।

पिंजौर, 08 जून 2023 (यूटीएन)। जींद में होने जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होने जा रहे तिरंगा यात्रा (रोड शो) का हिस्सा बनने के लिए आम आदमी पार्टी  पंचकूला के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जींद की  और रवाना हुए। जानकारी देते हुए आप जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने बताया कि तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनने के लिए पंचकूला एवं कालका से सैकड़ों की तादाद में उत्साहित कार्यकर्ता जींद जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर अब यह साफ हो रहा है, कि लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से पूरी तरह प्रभावित है।

यह तिरंगा यात्रा 2024 में होने वाले चुनाव का शंखनाद है। हरियाणा की जनता इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ने का मन बना चुकी है। रंजीत उप्पल ने कहा कि जनता अब एक मौका केजरीवाल को हरियाणा में देना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में प्रचार में बहुत तेजी आएगी। सभी कर्मठ कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे ताकि आगामी चुनाव में बहुमत की सरकार बनाई जा सके।

हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें