Wednesday, November 12, 2025

National

spot_img

युवक का शव फंदे से लटका मिला, पिता बोले मेरे बेटे की हत्या की गई

पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है, हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। 

वृंदावन,11 नवंबर 2025 (यूटीएन)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहिनी नगर कॉलोनी में एक 38 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला पड़ोसियों ने जयकरण के घर के एक कमरे का दरवाजा खुला देखा। अंदर जाने पर उन्होंने जयकरन का शव फंदे से लटका पाया। तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जगबीर सिंह ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। 

मृतक की पहचान जयकरण उर्फ धांसू पुत्र जगबीर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जयकरन खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, जयकरण का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण उसकी पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही थी।

परिजनों ने बताया कि इस विवाद के चलते जयकरण मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 मथुरा- ब्यूरो चीफ, (समीर सेन)।

International

RELATED ARTICLES