Tuesday, October 7, 2025

National

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरदोई,01 अक्टूबर 2025 (यूटीएन)। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना बेनीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। 30 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण किया।
इस दौरान लड़कियों से अभद्रता और छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र श्यामलाल निवासी जबरखेड़ा थाना कछौना को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थाना बेनीगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 392/25 धारा 296 बीपीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह) |     

International

RELATED ARTICLES