बागपत,24 जुलाई 2025 (यूटीएन)। पूर्व सांसद प्रत्याशी सुभाष चंद कश्यप ने बताया की देश की जनता अब राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती है। उन्हीं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उसने राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत के साथ भोले बाबा पुरेश्वर महादेव पर जल चढाया है। दावा किया कि, भोले बाबा उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।
भगवान परशुराम खेड़ा, पुरा महादेव भोले शंकर बाबा के सामने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए दूसरी बार हरिद्वार से गंगा जल कावड़ लाकर अरदास लगाने वाले पूर्व फौजी सुभाष कश्यप जनता की परेशानियों के मद्देनजर धरना प्रदर्शन करते हुए सुर्खियों में बने रहते हैं। सुभाष कश्यप शालीनता, संघर्ष और सौहार्द के सहारे लोकसभा चुनाव तक लड चुके हैं तथा इनकी धर्मपत्नी रूबी कश्यप भी जन समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक रहती हैं।
सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि, इस बार भी हरिद्वार से पुरा महादेव तक गंगाजल कावड़ लाकर भोले बाबा व भगवान परशुराम जी से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाने के लिए कावड़ लाये हैं। इस दौरान जगह जगह उनके उद्देश्य को सराहा गया व सहयोग का आश्वासन भी हरिद्वार से पुरा महादेव तक बराबर मिलता रहा।
कहा कि, एकबार जल चढाने के पश्चात् उन्होंने गर्भगृह में अपनी वही प्रार्थना दोहराई। बताया कि, उनके कावड लाने के उद्देश्य में युवाओं के लिए गंभीर चिंतन करने और रचनात्मक योगदान के कारण जयंत चौधरी को युवा और खेल मंत्रालय का केंद्रीय मंत्री बनाने की मन्नत भी शामिल है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |